आइसलैंड सबसे सुरक्षित देश, भारत 126वें नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया के इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस ने किया 163 देशों का सर्वे

आइसलैंड सबसे सुरक्षित देश, भारत 126वें नंबर पर

सिडनी। एक सालाना अध्ययन में आइसलैंड को दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना गया है। हालांकि अध्ययन के बाद यह देश ज्वालामुखी संबधी खबरों को लेकर चर्चित रहा है। इस अध्ययन के तहत दुनिया के 163 स्वतंत्र राष्ट्रों एवं क्षेत्रों की वहां शांति की स्थिति के स्तर के मद्देनजर रैंकिंग की गई है। सूची में भारत 126वें स्थान पर रखा गया है। विश्व शांति सूचकांक नाम का यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के इंस्टीट्यूट फॉर इकॉनॉमिक्स एंड पीस के द्वारा किया गया है। इसमें 99.7 प्रतिशत आबादी को कवर किया गया है। सामाजिक सलामती तथा सुरक्षा, घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय संघर्ष तथा सैन्यीकरण की अवस्था के आधार पर रैंकिंग की गई है।

यूक्रेन शांति भंग करने वाले देशों में टॉप पर: रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन में युद्ध का वैश्विक शांति पर असर पड़ा है। यूक्रेन-रूस शांति भंग करने वाले देशों में टॉप पर हैं।

यूरोप दुनिया का सबसे शांत क्षेत्र: अध्ययन के अनुसार यूरोप दुनिया में सबसे शांत क्षेत्र है। दुनिया के सर्वाधिक शांत दस देशों में से सात इस क्षेत्र के हैं।

  दुनिया के सबसे सुरक्षित टॉप 10 देश
1. आइसलैंड
2. डेनमार्क
3. आयरलैंड
4. न्यूजीलैंड
5. ऑस्ट्रिया
6. सिंगापुर
7. पुर्तगाल
8. स्लोवेनिया
9. जापान
10. स्विट्जरलैंड

  दुनिया के 10 सबसे असुरक्षित देश
163. अफगानिस्तान
162. यमन
161. सीरिया
160. दक्षिण सूडान
159. कांगो
158. रूस
157. यूक्रेन
156. सोमालिया
155. सूडान
154. इराक

  स्त्रोत : ग्लोबल पीस इंडेक्स 2023