लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 36 रन से हराया

मुंबई। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियन्स को 36 रन से शिकस्त दी। जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। मुंबई की यह मौजूदा सत्र में लगातार आठवीं हार है। लखनऊ की 8 मैचों में 5वीं जीत है। टीम पहली बार टूर्नामेंट में उतर रही है। टीम 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की लगातार 8वीं हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के कैप्टन राहुल ने 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 62 गेंदों पर नाबाद 103 रन बनाए। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। के एल राहुल के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 रनों के आंकड़ा भी नहीं छू पाया। मनीष पांडे महज 22 रन बनाकर केरोन पोलार्ड के हाथों अपना विकेट गंवा बैठें। मुंबई की ओर से पोलार्ड तथा मेरेडिथ को दो-दो विकेट झटके जबकि बुमराह और सैम्स के खाते में एक-एक विकेट आया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 49 रन जोड़े। हालांकि ईशान आउट ऑफ फॉर्म दिखे। वे 20 गेंद पर सिर्फ 8 रन बना सके। डेवाल्ड ब्रेविस 3 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव भी 7 रन बनाकर आयुष बदोनी की गेंद पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने 31 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कायरन पोलार्ड ने 19 रन बनाए और। डेनियल भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। ऋतिक शौकीन 0 और जसप्रीत बुमराह 0 रन पर नाबाद रहे। लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।