अहिंसा रन में दौड़े पांच हजार से अधिक

अहिंसा रन में दौड़े पांच हजार से अधिक

इंदौर। शांति, अहिंसा और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को अहिंसा रन का आयोजन किया गया। यशवंत क्लब से सुबह 5.30 पर शुरू हुए रन में शहर भर से पांच हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

अहिंसा रन आयोजन से संबद्ध प्रियंका जैन ने बताया कि रन में 14 वर्ष से ऊपर के हर उम्र, जाति समाज के लोग शामिल थे। इन्हें सफेद टी-शर्ट भेंट की गई। अहिंसा रन तीन स्तर पर हुआ। पहला 3 किमी, दूसरा 5 किमी व तीसरा 10 किमी। प्रियंका ने बताया कि अहिंसा रन में उम्मीद से भी अधिक लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में बुजुर्ग लोग भी रन में दौड़े।

डिसेबल भी रन में- डिसेबल लोगों के लिए एक किमी का अहिंसा रन रखा गया। इस रन की खास बात थी यह एक ही समय में 60 से अधिक शहरों में निकाली गई।

विजेता पुरस्कृत-अहिंसा रन की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।