मेरी नई टीम तैयार है, जल्द ही सबके सामने होगी:वीडी

मेरी नई टीम तैयार है, जल्द ही सबके सामने होगी:वीडी

भोपाल ।  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि उनकी संगठनात्मक टीम बहुत जल्द सबके सामने होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, इसलिए किसे कहां रखना है, यह संगठन का आंतरिक मामला होता है। शर्मा ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियां बताई । मुख्य तौर पर आत्मनिर्भर भारत के बारे में बताया। उन्होंने गरीब कल्याण योजना, गरीबों को राशन उपलब्ध कराने और वन नेशन वन राशन योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 70.32 लाख किसानों को लाभान्वित किया गया। 

 कमल नाथ ने झूठ बोला, उन्हें जेल जाना चाहिए

शर्मा ने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर जिन किसानों को फर्जी सार्टिफिकेट दिए गए हैं, इस अपराध में कमल नाथ को जेल जाना चाहिए। किसानों के साथ छल किया गया है। भाजपा सरकार किसानों को हर प्रकार की सहायता करेगी।

विकास की गिरफ़्तारी  पर पुलिस का सम्मान हो 

उप्र से भागे कुख्यात गैंग्स्टर विकास दुबे की गिरफ़्तारी  पर शर्मा ने कहा कि मप्र और उज्जैन पुलिस बधाई की पात्र है।उसे गिरफ़्तारी  करने में साहस दिखाने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 माह की कमल नाथ सरकार में अपराध बढ़ गए थे, जबकि भाजपा के 15 साल में गुंडाराज समाप्त हो गया था।