बाढ़ पर नियंत्रण के लिए पीएम मोदी ने दिए टिप्स

बाढ़ पर नियंत्रण के लिए पीएम मोदी ने दिए टिप्स

नई दिल्ली । देश के कई राज्यों में इस समय बाढ़ से हालात काफी बदहाल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत की। दक्षिण-पश्चिमी मानसून और वर्तमान में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए पीएम मोदी ने 6 राज्यों असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की।

प्रणाली में सुधार की जरूरत 

पीएम ने बाढ़ के पूर्वानुमान और चेतावनी प्रणाली में सुधार के लिए नवीन तकनीकों के व्यापक उपयोग पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में असम, बिहार, उप्र, महाराष्ट्र, कर्नाटक व केरल राज्य शामिल हुए। बैठक में रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, दोनों गृह राज्य मंत्री व संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।

 2,300 किमी की  ऑप्टिकल फाइबर केबल परियोजना शुरू 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चेन्नई से लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप के लिए 2,312 किमी की सबमैरीन आप्टिकल फाइबर केबल परियोजना का उद्घाटन वीडियो कॉन्फे्रंस के जरिए किया। यह केबल समुद्र के भीतर बिछाई गई है। इससे इस संघ शासित प्रदेश को तीव्र गति की ब्रांडबैंड संचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस आप्टिकल फाइबर की संचार सुविधा के कायम होने के बाद यह द्वीपसमूह भी देश के अन्य हिस्सों की तरह बेहतर संचार सेवाएं प्राप्त करने लग गया है।