सुशांत के पिता ने रिया पर दर्ज कराई FIR, कहा- खाते से निकाले 17 करोड़

सुशांत के पिता ने रिया पर दर्ज कराई FIR, कहा- खाते से निकाले 17 करोड़

पटना। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया है। केके सिंह ने बॉलीवुड के कुछ लोगों पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। हालांकि, उन्होंने किसी को नामजद नहीं बनाया है। उन्होंने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर खाते से 17 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक, सुशांत के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे के बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उस बैंक के खाते में 17 करोड़ रुपए थे। पिछले 1 साल में 15 करोड़ निकाले गए हैं। जहां पैसे ट्रांसफर हुए, उन जगहों से उसका कोई लेना देना नहीं था।