अर्घ्यदान कर करेंगे पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागत

अर्घ्यदान कर करेंगे पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागत

ग्वालियर। भारतीय संस्कृति व परम्परा के चलते नगर निगम ग्वालियर द्वारा मंगलवार की शाम को नलनाम नवसंवत्सर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विदाई दी गई, तो बुधवार की सुबह भुवन भास्कर की प्रथम रश्मि को अर्घ्यदान कर जलविहार के तैरते रंगमंच पर पिंगलनाम नवसंवत्सर का स्वागतोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा।

निगमायुक्त किशोर कान्याल ने बताया कि हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ गुड़ी पड़वा से होता है और इस वर्षपिंगलनाम नवसंवत्सर महोत्सव का आयोजन 22 मार्च को किया जा रहा है। जिसके चलते 22 मार्च को प्रात: 4.40 बजे संकीर्तन यात्रा, 4.58 बजे गीत, 5.01 बजे दीप प्रज्वलन, 5.03 बजे ध्येय गीत, 5.09 बजे प्रार्थना-जैन वाणी, वैदिक ऋचाएं, 5.19 बजे संकल्प गीत-सारदा नाद मंदिर, 5.24 बजे बांसुरी वादन- पं.संतोष संत (इंदौर), 6.04 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, वैदिक यज्ञ, शंख ध्वनि बंगाली समाज, 6.20 बजे भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्यदान, 6.26 बजे महापौर द्वारा शुभकामना संदेश, 6.29 बजे आयुक्त द्वारा शुभकामना एवं स्वच्छता सर्वेक्षण संदेश, 6.31 बजे स्वच्छता संदेश गीत- अंकिता अनूप कैलासिया, 6.35 बजे देवी आव्हान आगोमोनी (बीएससीए), 6.45 बजे सूर्य आव्हान (समूह नृत्य), 6.57 बजे लोकवाद्य कचहरी- कल्पना विनोद मिश्रा (दतिया), 7.12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, आजादी का अमृत महोत्सव, नृत्यांजलि समस्त महोत्सव कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।