केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। केंद्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (60) भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है। मेडिसिन विभाग के डॉ नीरज निश्चल के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उन्हें कोरोना का हल्का संक्रमण है। विदित है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान कोरोना से पीड़ित हुए हैं। वे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।