भारतीय सेना ने बचाई चीनी नागरिकों की जान

भारतीय सेना ने बचाई चीनी नागरिकों की जान

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य गतिरोध जारी है, इसके बावजूद देश के जवान उत्तरी सिक्किम में चीनी नागरिकों को परेशानी में देख अपना धर्म निभाने से पीछे नहीं रहे। सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, चीन के 3 नागरिक, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, गत 3 सितंबर को उत्तरी सिक्किम में जीरो डिग्री तापमान के दौरान परेशानी में थे। करीब 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। तब भारतीय जवानों ने उनकी मदद की।

मुहैया कराई जरूरी सुविधाएं

चीनी नागरिकों की जिंदगी को परेशानी में समझकर, भारतीय जवान तुरंत मदद को पहुंच गए। जीरो डिग्री से भी कम तापमान के कारण सभी की जान मुश्किल में आ गई थी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए आॅक्सीजन, खाना व गर्म कपड़े समेत चिकित्सा सहायता दी।

भारतीय सेना के जवानों ने सही रास्ते की जानकारी भी दी

इतना ही नहीं, भारतीय सैनिकों ने उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित रास्ते के बारे में भी जानकारी दी। जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार जताया है। इससे पता चलता है कि भारतीय और चीनी सेना के काम करने का तरीके में कितना अंतर है।