एक्ट्रेस सारा खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए खुद दी जानकारी

एक्ट्रेस सारा खान हुईं कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए खुद दी जानकारी

मुंबई । फेमस सीरियल सपना बाबुल का बिदाई फेम एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। सारा खान ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। सारा खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- दुर्भाग्य से आज मैंने कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाई गई हूं!! अधिकारियों और डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लूं। मैं अभी ठीक महसूस कर रही हूं और जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही हूं। लोग कमेंट कर सारा के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा और फेमस रैपर रफ्तार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन स्टार्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी।