8 जून को क्या हुआ जो आप सुशांत का घर छोड़कर गई!

8 जून को क्या हुआ जो आप सुशांत का घर छोड़कर गई!

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से 10 घंटे पूछताछ की। रिया सुबह 10:30 बजे डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। सीबीआई की दिग्गज आईपीएस अफसर नूपुर प्रसाद और अनिल यादव ने उनसे पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, रिया से सवालों के कई दौर चले। रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा और केशव से भी पूछताछ की गई। इस दौरान रिया काफी परेशान दिखीं। उनसे पूछा गया 8 जून को ऐसा क्या हुआ कि आप उनका घर छोड़कर चली गई। सुशांत की मौत को आप क्या मानती हैं? हत्या या आत्महत्या? सूत्रों के अनुसार रिया के जवाब से सीबीआई संतुष्ट नहीं दिखी।

मिस्ट्री खोलेंगे CBI के ये सवाल

अपने और सुशांत के रिश्ते के बारे में बताएं, कब और कैसे आपकी मुलाकात हुई और कैसे रिश्ता आगे बढ़ा?

8 जून को क्या हुआ था कि आप सुशांत का घर छोड़कर चलीं गई और सुशांत का नंबर भी ब्लॉक कर दिया था?

आपको सुशांत की मौत के बारे में किसने खबर दी ? उस समय आप कहां थीं और जानकारी मिलने के बाद आपने क्या किया?

सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद क्या आप उनके बांद्रा स्थित घर गई थीं? अगर नहीं तो क्यों, आपकी कुछ तस्वीरें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की आई हैं। आपको वहां जाने की मंजूरी किसने दी थी?

सुशांत के घर में आप किस हैसियत से रह रही थीं? क्या आप उनके फायनेंस देखती थी और सुशांत के एटीएम का पिन आपको किसने और क्यों दिया था?

????सुशांत के परिवार के साथ आपका रिश्ता कैसा था? उनकी बहनों और पिता के आरोप पर आपका क्या कहना है? क्या आपने 15 करोड़ रुपए का गबन किया है?

पिठानी और दीपेश सरकारी गवाह बनने को तैयार

सिद्धार्थ पिठानी और दीपेश सावंत सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गए हैं। यदि ऐसा होता है तो केस में नया मोड़ आ सकता है, क्योंकि पिठानी और दीपेश सावंत दोनों ही 8 से14 जून तक सुशांत के साथ उनके घर में ही थे।