कानून से खिलवाड़ करने वालों पर चलेगा बुलडोजर मुख्यमंत्री

कानून से खिलवाड़ करने वालों पर चलेगा बुलडोजर  मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहन-बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों, गरीबों को परेशान करने वालों तथा जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। राज्य सरकार ने अवैध कब्जाधारियों से करीब 21 हजार हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई है। इस भूमि पर गरीबों के लिए घर बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहन-बेटियों को लेकर बने कानून में संशोधन पर विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को कही। अपने चौथे मुख्यमंत्री कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर चौहान सुबह विधायक रामेश्वर शर्मा के शासकीय निवास पर पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री के स्वागत में कई बुलडोजर कतार में खड़े कर दिए थे। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण कर सभी आपराधिक संगठनों को ख्त्म किया है। भविष्य में भी राज्य में कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जो बेटी, मां, बहनों की तरफ गलत नजर उठाता है। उसके लिए सामान्य सजा पर्याप्त नहीं है। अब ऐसा सबक सिखाएंगे कि अपराधी कांप जाएंगे। कानून सजा देगा, लेकिन बुलडोजर भी चलेगा।

संगठन की टीम मिलकर काम रही है मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह ने सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य भाजपा नेताओं के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में पौधे लगाए। सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता का समर्थन मिला है। केंद्रीय नेतृत्व से बड़ा संबल बना है। सरकार और संगठन की पूरी टीम मिलकर आदर्श तरीके से काम कर रही है। मैं बहुत सौभाग्यशाली व्यक्ति हूं, जिसके साथ ऐसी टीम ह

जन कल्याण के कामों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे

छोला रोड पर आयोजित लोक कल्याण दिवस कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि विकास और जन कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गरीबों के लिए रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। कोविड काल में बेहतर काम करने के लिए सीएम ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की तारीफ की।