बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने आज कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने आज कमलनाथ जी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

भोपाल | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने बताया कि प्रदेश के बड़ा मलहरा क्षेत्र के कई समाज प्रमुखों व गणमान्य जनों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की उपस्थिति में विधायक तरवर लोधी के नेतृत्व में आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में बड़ा मलहरा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं , उसी से प्रभावित होकर व 15 माह के कमलनाथ सरकार के कामों से प्रभावित होकर आज हम कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ  ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके सम्मान का सदैव ख़्याल रखेगी।आप सभी कांग्रेस की मज़बूती के लिये मैदान में जुट जाये और भाजपा की वैमनस्य व नफ़रत वाली नीतियो को कड़ा जवाब दे।

कांग्रेस में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मुकेश सिंह लोधी , जिला उपाध्यक्ष लोधी समाज छतरपुर , लखनलाल लोधी , पूर्व सरपंच , रवड़िया पाल , अध्यक्ष पाल समाज बड़ा मलहरा , हरगोविंद सोनी अध्यक्ष सोनी समाज बड़ा मलहरा , मिठाई लाल सिंह लोधी , ब्लॉक अध्यक्ष लोधी सेना , गंगा प्रसाद खरे ,  अध्यक्ष खरे समाज व उनके बड़ी संख्या में समर्थक शामिल थे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष यादव ,पूर्व मंत्री सचिन यादव , विधायक तरवर लोधी भी उपस्थित थे।