करोड़ों दान मिलते ही क्रिप्टो लीगल

करोड़ों दान मिलते ही क्रिप्टो लीगल

कीव। यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच युद्धग्रस्त देश में क्रिप्टोकरेंसी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यूक्रेन को पिछले महीने संकट शुरू होने के बाद से क्रिप्टोकरेंसी के रूप में 100 मिलियन डॉलर (करीब 75.82 करोड़ रुपए) से अधिक का दान मिल चुका है। हालांकि यूक्रेन में क्रिप्टोकरेंसी लीगल नहीं थी, लेकिन अब हो गई है। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसका मतलब है कि यूक्रेन अब उन सप्लायर्स से कुछ भी खरीद सकता है जो क्रिप्टोकरेंसी में डील करते हैं। यानी सरकार इसे अपने कानून के मुताबिक इस्तेमाल कर सकती है। देश की संसद ने फरवरी में क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने कानून पारित किया था। हालांकि अब लीगल हुई है।

रूसी अरबपतियों की संपत्ति होगी जब्त

अमेरिक ने 8 देशों के साथ मिलकर रूसी अरबपति, जिन्हें ओलिगार्क भी कहा जाता है, उनकी सम्पत्ति जब्त करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। इस नए संगठन में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जापान, आॅस्ट्रेलिया, जर्मनी और इटली शामिल हैं। अब इन देशों में रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। इसबीच पश्चिमी देशों की तरफ लगाए जा रहे प्रतिबंधों के बाद रूस अमेरिका और यूरोपियन कंपनियों के मालिकाना हक वाले सैकड़ों कामर्शियल प्लेन जब्त करेगा।

आईसीजे में भारतीय जज ने रूस के खिलाफ की वोटिंग

आईसीजे ने बुधवार को रूस को तुरंत यूक्रेन पर हमला बंद करने का आदेश दिया। आईसीजे में रूस के खिलाफ 13 जजों ने वोटिंग की थी, जिसमें भारतीय जज दलवीर भंडारी भी शामिल थे। जबकि रूस-चीन के जज ने रूस का सपोर्ट किया था।

निजी आधार पर आईसीजे के जज करते हैं वोटिंग

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- आईसीजे के जज व्यक्तिगत या निजी हैसियत के आधार पर वोटिंग करते हैं। इस बारे में टिप्पणी करना सही नहीं होगा। भंडारी भारतीय होने के साथ ही आईसीजे में जस्टिस हैं।

अमेरिका यूक्रेन को देगा घातक हथियार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को मदद का भरोसा देते हुए कहा, जिस तरह से रूसी सेना ने मारियोपोल बमबारी कर रही है, उसे देखने के बाद हमने तय किया है कि यूक्रेन को और ज्यादा खतरनाक हथियार देंगे।

मारियोपोल के थिएटर पर गिरा बम, 1,200 लोगों ने ली थी शरण

रूसी सेना ने मारियोपोल शहर में एक थिएटर पर शक्तिशाली बम गिराया। थिएटर में 1,000-1,200 लोगों ने शरण ली हुई थी। इसमें सैकड़ों लोग दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।