नीतू सिंह के 62 वें जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर ने कहा 'आयरन लेडी'

नीतू सिंह के 62 वें जन्मदिन पर बेटी रिद्धिमा कपूर ने कहा 'आयरन लेडी'

एक्ट्रेस नीतू सिंह ने अपना 62वां जन्मदिन मनाया, वहीं खास अवसर को और खास बनाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। रिद्धिमा ने नीतू के लिए जन्मदिन की डिनर की मेजबानी की। डिनर की एक झलक शेयर करते हुए रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी पोस्ट की, जिसमें नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा के साथ पोज देती नजर आईं। फोटो के कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा, ‘मेरी आयरन लेडी, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार मां। इसके अलावा डिनर के लिए रिद्धिमा ने घर पर ही खाना बनाया, जिसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की।