भोपाल से कोलकाता और लखनऊ के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिली 

भोपाल से कोलकाता और लखनऊ के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिली 

भोपाल। कोरोना संक्रमण के बीच हवाई यात्रियों को नई उड़ानों की सौगात मिल गई। बुधवार को इंडिगो विमानन कंपनी ने ने कोलकाता और लखनऊ के लिए दो नई उड़ानें शुरू करके भोपाल से दोनों शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ दिया है। बुधवार को कोलकाता से 149 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि भोपाल से कोलकाता के लिए 63 यात्री रवाना हुए। इधर, लखनऊ से भोपाल 74 यात्री भोपाल पहुंचे, जबकि भोपाल से 54 यात्री लखनऊ रवाना हुए। 
इंडिगो विमानन कम्पनी इन दोनों शहरों के लिए ए-320 चला रही है। लखनऊ उड़ान शुरू होने से दो बड़े प्रदेशों की राजधानियां हवाई मार्ग से जुड गई है। वहीं कोलकाता उड़ान की मांग लंबे समय से यात्री सपोर्ट भोपाल फार एयर कनेक्टिविटी गु्रप के माध्यम से जुड़कर कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि भोपाल से कोलकाता और लखनऊ के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए कई बार बुकिंग शुरू हुई लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से उड़ान शुरू नहीं हो सकी थी लेकिन अब इसे कम्पनी ने बुधवार से शुरू कर दी है। इस उड़ान से भोपाल से कोलकाता दो घंटे में का समय लगेगा, जबकि लखनऊ तक का सफर सवा घंटे में पूरा हो जाएगा। इधर, इंडिगो की दिल्ली उड़ान को अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। बुधवार को 6ई-2053-2052 से 152 यात्री भोपाल से रवाना हुए जबकि 153 यात्री भोपाल से रवाना हुए।

बैंग्लुरु के लिए अब प्रतिदिन हो रही संचालित
इंडिगो की भोपाल बैंग्लुरू के लिए चलाई जा रही सीधी उड़ान को अब प्रतिदिन संचालित किया जा रहा है। इस रूट पर यात्रियों के मिल रहे अच्छे रिस्पॉंस को देखते हुए कम्पनी ने इसे रोजाना चलाने का निर्णय लिया है। पहले यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित हो रही थी।

पुणे के लिए सीधी उड़ान की यात्री कर रहे मांग
हवाई यात्रियों द्वारा लंबे समय की मांग के बाद भोपाल पुणे रूट के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिली थी। कोरोना संक्रमण से पहले एयर इंडिया द्वारा भोपाल पुणे के लिए उड़ान का प्रचालन किया जा रहा था लेकिन लॉकडाउन में उड़ान सेवाएं प्रतिबंधित होने पर इस उड़ान को भी बंद कर दिया गया था लेकिन अब हवाई सफर सामान्य हो रहा है और यात्री पुणे उड़ान शुरू करने की मांग करने लगे हैं।  

कोलकाता और लखनऊ उड़ान का शेड्यूल-

फ्लाइट नंबर   ओरिजिन   डेस्टिनेशन    प्रस्थान        आगमन

6ई-434     कोलकाता    भोपाल       दोपहर 12:05  दोपहर 2:10 
6ई-435     भोपाल      कोलकाता     दोपहर 03:00   शाम 04:45 
6ई-6133    लखनऊ      भोपाल       शाम 4:00      शाम 5:25 
6ई-6231    भोपाल       लखनऊ      शाम 6:25      रात 7:50