डॉक्टर्स ने मरीज के हाथ पर उगाई नाक फिर चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

डॉक्टर्स ने मरीज के हाथ पर उगाई नाक  फिर चेहरे पर किया ट्रांसप्लांट

पेरिस। फ्रांस में सर्जनों ने नया कारनामा कर दिया है। एक महिला की बांह पर ही उसकी नाक उगाने के बाद उसे चेहरे पर ट्रांसप्लांट किया गया। महिला कैंसर के इलाज के दौरान साल 2013 में रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी के साथ अपने नाक का एक हिस्सा खो दिया था। उसके बाद उसने नाक वापस पाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन अब सर्जनों के प्रयास से उसे उसकी नाक वापस मिल गई है, जिसके लिए उसने डॉक्टरों को धन्यवाद कहा है। डॉक्टरों ने बताया कि रक्त वाहिकाओं के एनास्टोमोसेस द्वारा माइक्रो-सर्जरी का उपयोग करके सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

यूं तैयार की नाक

???? कार्टिलेज को बदलने 3डी प्रिंटेड बायोमटेरियल से बना एक कस्टम नाक, उसके लिए बनाया। फिर उसके अगले हिस्से को काटकर उसे चेहरे पर लगाया।

???? डॉक्टरों ने उसकी नाक को उसकी ही बांह पर उगाया और फिर नाक को ढकने स्किन ग्राμट का इस्तेमाल किया।

???? नाक को दो महीने तक बांह पर बढ़ने दिया। फिर उसे चेहरे पर ट्रांसप्लांट किया।