शासकीय अवकाश के दिन 5वीं, 8वीं के छात्रों को देना होगा गणित का पेपर

शासकीय अवकाश के दिन 5वीं, 8वीं के छात्रों को देना होगा गणित का पेपर

जबलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की एक बड़ी लापरवाही के कारण 23 मार्च को छुट्टी के दिन 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीख तय कर दी गई है। इसको लेकर अब शिक्षक, प्राचार्य और विद्यार्थी असमंजस में हैं, कि आखिर अवकाश के दिन परीक्षा होगी या नहीं। दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय के शैक्षणिक कैलेंडर में 22 मार्च को चेटीचंड पर्व दशार्या गया है, जबकि मप्र शासन के कैलेंडर में यही पर्व 23 मार्च को दशार्या गया है। ऐसे में अधिकारियों ने इसे ठीक करने की कवायद तेज कर दी है।

गौरतलब है कि दरअसल 23 मार्च को चेटीचंड यानी झूलेलाल जन्मोत्सव पर्व है और इस दिन मप्र शासन ने अवकाश घोषित किया है, लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग के कैलेंडर में 23 मार्च को अवकाश नहीं है। इस दिन 5वीं व 8वीं दोनों कक्षा का गणित विषय का पेपर है। दोनों की परीक्षाएं सुबह 9 से 11.30 बजे तक चलेगी।

सरकारी कैलेंडर के हिसाब से छुट्टी के दिन परीक्षा होगी

पांचवी की परीक्षा 31 मार्च और आठवीं की 1 अप्रैल को खत्म होगी। शैक्षणिक और सरकारी कैलेंडर अलग-अलग है। सरकारी कैलेंडर के हिसाब से छुट्टी के दिन परीक्षा होगी। इसे लेकर शिक्षक और विद्यार्थी असमंजस में है।

पांचवी का टाइम टेबल तारीख पेपर

23 मार्च  -  गणित
25 मार्च  -   हिंदी
27 मार्च   -  पर्यावरण
29 मार्च  -   अंग्रेजी
31 मार्च   -  उर्दू

आठवीं का टाइम टेबल तारीख पेपर

23   -      मार्च गणित
25     -    मार्च विज्ञान
27   -      मार्च सामाजिक विज्ञान
29    -     मार्च प्रथम भाषा अंग्रेजी, मराठी, उर्दू
31   -      मार्च सामान्य हिंदी सामान्य अंग्रेजी
1     -     अप्रैल तीसरी भाषा संस्कृत, उर्दू, पंजीबी, मराठी

पर्व के दिन गणित के पेपर को लेकर भोपाल कार्यालय में बात की जा रही है। संभवत: दो दिन में स्थिति साफ हो जाएगी। -घनश्याम बर्मन, परीक्षा नियंत्रक, राज्य शिक्षा केंद्र