दुर्गा उत्सव की अनुमति, झांकी भी लगा सकेंगे, 100 लोग होंगे शामिल

दुर्गा उत्सव की अनुमति, झांकी भी लगा सकेंगे, 100 लोग होंगे शामिल

भोपाल। भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को दुर्गा उत्सव को लेकर बड़ा फैसला किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश में सार्वजनिक रूप से दुर्गा उत्सव मानाने की अनुमति दे दी है। नवरात्रि में पंडाल, झांकियां लगाई जा सकेगी। हालांकि 100 से अधिक लोग इकट्ठे नहीं हो सकेंगे वहीं दुर्गा प्रतिमा की ऊंचाई प्रशासन तय करेगा। प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह फैसला लिया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितम्बर के बाद सभी धार्मिक आयोजनों की अनुमति रहेगी। दुर्गा उत्सव में पंडाल, झांकिया लगाई जा सकेगी। वहीं प्रजापति समाज की लम्बे समय से मूर्तियों को लेकर मांग की जा रही थीे जिसके चलते फैसला लिया गया है कि नवरात्रि में सार्वजानिक प्रतिमा स्थापित की जा सकेगी, लेकिन प्रतिमा की ऊंचाई प्रशासन द्वारा तय किया जाएगी।