जंग के लिए रूसी सैनिकों की जबर्दस्ती भर्ती

जंग के लिए रूसी सैनिकों की जबर्दस्ती भर्ती

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसबीच रूसी सेना ने स्वीकारा है कि उनके पास जबर्दस्ती भर्ती किए गए सैनिक हैं। रूसी सेना ने स्वीकार किया है कि इस आॅपरेशन में जबर्दस्ती शामिल किए गए सिपाहियों ने हिस्सा लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि दुर्भाग्य से यूक्रेन के क्षेत्र में विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वाले रूसी सशस्त्र बलों की इकाइयों में जबर्दस्ती शामिल किए गए सिपाहियों की उपस्थिति के कई उदाहरणों की पुष्टि की गई है। कोनाशेनकोव ने पुष्टि की है कि ऐसे सैनिकों को रूस में वापस ले लिया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ सैनिकों को बंदी बना लिया गया था।

अब नहीं होगी भर्ती

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तोड़फोड़ करने वाले समूह ने कथित तौर पर लॉजिस्टिक आॅपरेशन में शामिल एक इकाई पर हमला किया और कई सैनिकों को पकड़ लिया गया, जिनमें वे सिपाही भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि रूसी सेना अब युद्ध के लिए इस तरह से सिपाहियों को भर्ती नहीं किए जाने पर विचार कर रही है।

राष्ट्रपति पुतिन अपने ही बयान से पलटे

जबर्दस्ती भर्ती नहीं होगी जंग से पहले पुतिन ने कहा था कि युद्ध के दौरान जबर्दस्ती सैनिकों को भर्ती की योजना नहीं है। इसमें सिर्फ पेशेवर सेना ही हिस्सा ले रही है। युद्ध में केवल वे लोग शामिल हैं, जो स्वेच्छा से मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हुए हैं।

अब बुलाया जा रहा वापस

हालांकि अब पुतिन ने कहा है कि जिन लोगों ने अपनी सैन्य सेवा पूरी कर ली है, उन्हें ड्यूटी से बुलाया गया है, वे अब यूक्रेन युद्ध में हिस्सा नहीं लेंगे। इस श्रेणी के लोगों को शामिल करने की योजना नहीं है।

रूस ने 200 उत्पादों के निर्यात पर लगाई रोक

पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के बीच रूस ने 2022 के अंत तक 200 से अधिक उत्पादों का निर्यात रोक दिया है। इनमें मेडिकल व इलेक्ट्रिकल उपकरण, रेल के डिब्बे, इंजन, टरबाइन, खेती संबंधी उपकरण और वाहन शामिल हैं। यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के देश, अब्खाजिÞया व दक्षिण ओसेशिया को निर्यात जारी रहेगा। विदेशी मुद्रा की बिक्री पर 6 महीने के लिए लगाई रोक : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल की गिरती कीमत के बीच रूस ने 9 सितंबर 2022 तक विदेशी मुद्रा की बिक्री रोक दी है।

अमेरिका की चेतावनी- कैमिकल अटैक का खतरा

अमेरिका के व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने ने चेतावनी देते हुए कहा कि रूस की सेना यूक्रेन पर कैमिकल अटैक कर सकती है। रूस भविष्य में हमलों के लिए जमीन तैयार कर रहा है।

पुतिन यूक्रेनी राष्ट्रपति से मिलने को तैयार

युद्ध के 15वें दिन गुरुवार को तुर्की के एंटाल्या शहर में रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्रियों की बातचीत नाकाम रही। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा-यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की चाहें तो हमारे प्रेसिडेंट पुतिन उनसे मीटिंग को तैयार हैं। आज नहीं तो कल, बातचीत तो करनी ही होगी।

यूक्रेन के शहर मारियुपोल में सामूहिक कब्रगा

युद्ध से सर्वाधिक प्रभावित यूक्रेन के शहर मारियूपोल की गलियों, घरों में लाशें बिछ गई हैं, जिन्हें सामूहिक कब्रों में दफनाया जा रहा है। मारियूपोल के मुर्दाघरों में लाशें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि कब्रिस्तान में शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची। शहर के बीचों बीच एक पुराने कब्र में 25 मीटर लंबी गहरी खाई खोदी गई है, इसमें एक के ऊपर एक शव डाले जा रहे हैं।