घर का काम परिवार वालों की स्किल्स के हिसाब से बंटना चाहिए : ट्विंकल

घर का काम परिवार वालों की स्किल्स के हिसाब से बंटना चाहिए : ट्विंकल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का कहना है कि घर पर जिम्मेदारियां परिवार के सदस्यों के स्किल्स के मुताबिक शेयर की जानी चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उनके पति, एक्टर अक्षय कुमार ने रसोई को कैसे संभाला। ट्विंकल ने लिखा पुरुषों और महिलाओं को जिम्मेदारियों को शेयर करना चाहिए, लेकिन जिम्मेदारियों को लिंग के अनुसार साझा नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें व्यक्ति के स्किल्स के अनुसार शेयर किया जाना चाहिए। मुझे खाना बनाना तनावपूर्ण लगता है और यह एक वास्तविक समस्या है। उन्होंने आगे कहा, लेकिन मेरे पति और बेटा खाना बनाते हैं। यही नहीं वे खाना पकाने का पूरा आनंद लेते हैं। वो म्यूजिक लगाते है और शानदार डिशेज तैयार करते हैं।