यूजर्स घटे दो माह में 54 लाख से ज्यादा लोगों ने मोबाइल से बनाई दूरी

यूजर्स घटे दो माह में 54 लाख से ज्यादा लोगों ने मोबाइल से बनाई दूरी

नई दिल्ली। देश में पिछले दो महीने में 54.77 लाख लोगों ने मोबाइल से दूरी बनाई है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी आॅफ इंडिया (ट्राई) के अनुसार, अक्टूबर में देश भर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 114.36 करोड़ हो गई हैं। जबकि अगस्त में लगभग 114.91 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे। सितंबर में मोबाइल यूजर्स की संख्या 36.64 लाख घटकर 114.54 करोड़ हो गई थी। वहीं अक्टूबर माह में 18.13 लाख मोबाइल यूजर्स कम हुए हैं। जियो से 14.14 लाख यूजर्स जुड़े: अक्टूबर में जियो ने 14.14 लाख नए यूजर्स को जोड़ा। इससे उसके यूजर्स की संख्या 42.13 करोड़ पहुंच गई। वहीं एयरटेल से 8.5 लाख नए यूजर जुड़े। इससे उसके उपभोक्ताओं की संख्या 36.50 करोड़ हो गई।

वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स में लगातार कमी आई

वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स लगातार कम हो रहे हैं। वोडाफोन- आइडिया कंपनी के 35.09 लाख यूजर्स ने अक्टूबर में नेटवर्क को छोड़ा है। इससे कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 24.56 करोड़ रह गई है। वहीं बीएसएनएल के 5.92 लाख यूजर्स कम हुए हैं। इससे इसके यूजर्स की संख्या घटकर 10.86 लाख रह गई है।

जियो का मार्केट शेयर बढ़कर 36.85% प

ट्राई की रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, टेलिकॉम मार्केट में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर 36.66% से बढ़कर 36.85% हो गया हैं, जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 31.80% से बढ़कर 31.92% पर पहुंच गया है। वहीं वोडाफोन- आइडिया की हिस्सेदारी सितंबर के मुकाबले में 21.75 प्रतिशत से घटकर 21.48% रह गई है।

देश के 14 राज्यों में 20,980 5जी बेस स्टेशन लगे

रिपोर्ट के अनुसार, देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 26 नवंबर तक 5जी सर्विस के 20,980 बेस स्टेशन लगाए जा चुके हैं। संचार राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान ने राज्यसभा में शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में बताया था कि देश में हर हμते 5जी के लगभग 2500 नए टॉवर लगाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिल्ली में : सबसे ज्यादा दिल्ली में 5829 5जी टॉवर लग चुके हैं। दिल्ली में 938 5जी टॉवर एयरटेल ने लगाए हैं, तो रिलायंस जियो ने 4891 टॉवर लगाए हैं। अभी तक आइडिया-वोडाफोन ने दिल्ली में 5जी सेवाओं के लिए एक भी टॉवर नहीं लगाया है। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा टॉवर महाराष्ट्र में लगे हैं। महाराष्ट्र में 4051 5जी टॉवर लगे हैं।