ब्राइडल लुक में महिलाओं का प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन

ब्राइडल लुक में महिलाओं का प्री-करवा चौथ सेलिब्रेशन

एनएच- 12 क्रिएटिव विमेंस द्वारा प्री- करवा चौथ सेलिब्रेशन सोमवार को द मार्क होटल में किया गया। इस मौके पर करीब 65 महिलाओं ने ब्राइडल लुक में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए गीत, कविताएं, शायरी की मनमोहक प्रस्तुतियां महिलाओं ने दी। इसके बाद इंडो-वेस्टर्न स्टाइल में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर डांस किया। कार्यक्रम के अंत में घूमर नृत्य में मनभावन लगने वाली दुल्हन को करवा चौथ क्वीन का खिताब दिया गया।