मुआवजा नहीं मिलने से अटका राऊ सर्कल ओवरब्रिज का काम

मुआवजा नहीं मिलने से अटका राऊ सर्कल ओवरब्रिज का काम

इंदौर। राऊ सर्कल का यातायात सुदृढ़ करने μलाय ओवरब्रिज का काम शुरू किया गया था। दो माह पहले ब्रिज निर्माण के लिए नोडल एजेंसी नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 80 करोड़ से निर्मित होने वाले ब्रिज का काम तीन दिन से रुका पडा है। इसके पीछे मूल वजह जमीन का मुआवजा नहीं देना बताया जा रहा है। इस सर्कल से होकर लोकसेवा और यात्री वाहन आगर-मुंबई की तरफ आवाजाही करते हैं। लगातार भारवाहक वाहनों का इस सर्कल पर दबाव बना रहता है। शहर के अन्य सर्कल की अपेक्षा इस सर्कल की लंबाई-चौड़ाई दो गुना है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को दूर करने राऊ सर्कल पर फ्लाय ओवरब्रिज बनाना प्रस्तावित किया था।

शासन से फंड जारी होने के बाद एनएचएआई ने काम शुरू किया था। ब्रिज में बाधक बन रही दुकान, निजी जमीन, मकान मालिकों को बेदखल कर मुआवजा देने का आश्वासन एजेंसी ने दिया था। ब्रिज निर्माण का काम भी शुरू हो गया, लेकिन अब तक बाधकों को मुआवजा नहीं मिल सका। नतीजतन काम को विराम देना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से शासन ने मुआवजा राशि कंपनी को नहीं दी है, जिससे कंपनी मजबूर है। चुनाव खत्म होने के बाद मुआवजा राशि का वितरण शुरू होगा, तब दोबारा ब्रिज निर्माण कार्य किया जाएगा।