रूस का ऐलान- अब तीनों तरफ से करेंगे हमला

रूस का ऐलान- अब तीनों तरफ से करेंगे हमला

मॉस्को/कीव। रूस ने यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने के लिए तीनों दिशाओं से हमला करने का ऐलान कर दिया है। रूस ने यह घोषणा यूक्रेन द्वारा बातचीत से इंकार के बाद की।वहीं हमले के तीसरे दिन रूस ने दावा किया कि उसने 800 यूक्रेनी सैन्य ठिकाने तबाह कर दिए। यह भी समाचार मिला कि फ्रांस की नेवी ने रूस के एक कार्गो शिप को अपने कब्जे में ले लिया। यूक्रेन की समुद्री सीमा में मौजूद जापान के एक शिप पर मिसाइल हमला किया गया है। हमलों में यूक्रेन के रिहायशी इलाकों में जमकर बर्बादी हुई है। इसके पहले शुक्रवार को यूएनएससी में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया जिसमें भारत, चीन और यूएई ने वोट नहीं दिया। वैसे रूस ने प्रस्ताव को वीटो कर दिया।

हमला, जंग जैसे शब्दों को किया बैन

रूस सरकार के मीडिया रेग्युलेटरी डिवीजन ने एक आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है- कोई भी मीडिया हाउस इस दौर में जंग, हमला या घुसपैठ जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करे। आदेश को नहीं माना तो सजा हो सकती है और मीडिया हाउस बंद किया जा सकता है। खबरें यह भी हैं कि रूस ने ट्विटर पर रोक लगा दी है।

???? फिनलैंड और स्वीडन को धमकी अब रूस ने फिनलैंड और स्वीडन को धमकी दी है। यह धमकी नाटो में शामिल होने को लेकर दी गई है। दोनों देशों को राजनीतिक रूप से अलग करने की भी चेतावनी दी है।

???? भारत के रुख को रूसी दूतावास ने सराहा भारत में रूस के दूतावास ने कहा है कि हम 25 फरवरी को यूएनएससी में हुए मतदान के दौरान भारत की स्वतंत्र और संतुलित स्थिति की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

जेलेंस्की बोले- UNSC में भारत हमारा साथ दे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने शनिवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए जेलेंस्की ने बताया- ‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी है। हमारे देश पर एक लाख घुसपैठियों ने हमला कर दिया है। हमारे घरों और जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। आप इस मुश्किल वक्त में हमारी राजनीतिक और बाकी मदद कीजिए। हम चाहते हैं कि यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में आप यूक्रेन का साथ दें।’ इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा रोकने, बातचीत से समाधान की बात दोहराई। जेलेंस्की ने एक बयान में कहा ‘हम कीव और शहर के हर जरूरी कोने को कंट्रोल कर रहे हंै। जो हमारे साथ आना चाहते हैं और मदद करना चाहते हैं कर सकते हैं। हम आपको हथियार देंगे। हमें इस जंग को खत्म करना होगा। हम शांति में जी सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि आज की रात हमारे लिए सबसे कठिन होने वाली है, लेकिन हमें खड़े रहना होगा। जेलेंस्की को अमेरिका की तरफ से यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। वहीं कई देशों ने सैन्य सहायता का ऐलान भी किया है।

???? 28 देश मदद को तैयार अमेरिका, ब्रिटेन समेत 28 देशों ने यूक्रेन को मेडिकल सप्लाई के साथ सैन्य सहायता देने पर सहमति जताई है। साथ ही अमेरिका 35 करोड़ डॉलर की तत्काल मदद भी देगा।

???? प्रिंस विलियम का भी साथ ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने कहा है कि हम यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि- यूके्रन के लोग बहादुरी से लड़ रहे हैं।

???? तुर्की लगाएगा प्रतिबंध तुर्की ब्लैक सी से रूसी युद्धपोतों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाएगा। तुर्की ने यूक्रेन के लिए सैन्य और मानवीय मदद उपलब्ध कराने की बात कही है। उधर हंगरी ने ईयू के प्रतिबंधों का समर्थन करने की धोषणा की है।

भारतीय छात्रों को बचने के लिए बंकर में र्इंटों पर सोना पड़ रहा

यूक्रेन के बॉर्डर एरिया में फंसे छात्रों ने कहा कि धमाकों के कारण नींद नहीं आ रही है। जैसे-तैसे बंकर में घुस कर जान बचाई है। कुछ खाने को नहीं मिला और बंकर में र्इंट- पत्थरों पर सोना पड़ रहा है। कुछ छात्र जान बचाने के लिए अस्पतालों में रुके हुए हैं। यूक्रेन की सीमा तक जाने के लिए पैदल चलने के चलते बेदम हो चुके हैं। एक पेट्रोल पंप पर आराम करने के लिए उन्हें भुगतान करना पड़ा।

हंगरी बॉर्डर पर कई फंसे, पोलैंड नहीं दे रहा एंट्री

यूक्रेन से सटे हंगरी, पोलैंड और रोमानिया के रास्ते भारतीय छात्रों का रेस्क्यू शुरू हो गया है, लेकिन जो अब भी वहां फंसे हुए हैं उनके हाल खराब हैं। कई छात्र शनिवार के दिन हंगरी की सीम पर फंसे रहे लेकिन उन्हें सीमा पार नहीं करने दी गई। पोलैंड बॉर्डर पर केवल पोलिश और यूक्रेनियों को एंट्री मिल रही है। भारतीय एम्बेसी के शेल्टर होम में छात्रों ने खाना नहीं मिलने पर हंगामा भी हुआ है। बंकर से निकल कर बाहर पैदल जाने की कोशिश कर रहे हैं तो यूक्रेन की सेना बंकरों में वापस भेज रही है। छात्रों का कहना है कि पैकेज्ड फूड की कीमते तीन गुना तक बढ़ गई हैं, खाद्य वस्तुओं की कमी भी है। कई यूनिवर्सिटी ने अचानक ही होस्टल खाली करवा लिए हैं। पोलैंड के बॉर्डर पर भारतीय छात्रों के साथ गार्ड दुर्व्यवहार कर रहे हैं।

आलीराजपुर की चेल्सी समेत 219 भारतीय पहुंचे मुंबई

यूक्रेन से फंसे भारतीयों का पहला समूह एअर इंडिया की μलाइट से मुंबई पहुंच गया। रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से आए विमान में आलीराजपुर की चेल्सी राठौर समेत 219 अन्य छात्र शामिल थे। ‘आॅपरेशन गंगा’ के तहत 250 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान रविवार को दिल्ली पहुंचेगा। इनमें मप्र के लोकेश पटेल, योगेश त्यागी, सनिल पांडे और जैनिशा जैक स्वदेश लौटेंगे।