65 यूके्रनी कैदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान क्रैश, 74 लोगों की मौत

हादसा कैसे हुआ, जांच में जुटी रूसी सरकार, यूक्रेन बॉर्डर से पकड़े थे कैदी

65 यूके्रनी कैदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान क्रैश, 74 लोगों की मौत

मॉस्को। 65 यूके्रनी युद्धबंदियों को ले जा रहा एक रूसी सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सभी यूके्रनी कैदियों की मौत हो गई। यह एक रूसी इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान था, जो रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में हादसे का शिकार हुआ। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त विमान में यूक्रेन बॉर्डर से पकड़े 65 यूके्रनी कैदी थे। इसके अलावा चालक दल के छह सदस्य और 3 एस्कॉर्ट थे। इस तरह विमान में 74 लोग सवार थे। विमान में सवार इन सभी लोगों की मौत की आशंका जताई गई है। हादसा क्यों और कैसे हुआ, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। चालक दल के सदस्यों की भी कोई खोज खबर नहीं लगी है। के्रमलिन घटना की जांच में जुटा है।

इधर कनाडा में विमान क्रैश, 6 लोगों की गई जान

कनाडा के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में फोर्ट स्मिथ के पास कर्मचारियों को खदान लेकर जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे छह लोगों की जान चली गई। अब तक विमान के क्रैश होने का कारण पता नहीं चला है लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। विमान, खनन कंपनी रियो टिंटो की डियाविक डायमंड खदान की ओर जा रहा था। सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर फोर्ट स्मिथ के पास से उड़ान भरने के बाद विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल के संपर्क से बाहर हो गया था।