मप्र की खेल अकादमियां देश में सबसे बेहतर : केंद्रीय मंत्री ठाकुर

मप्र की खेल अकादमियां देश में सबसे बेहतर : केंद्रीय मंत्री ठाकुर

 भोपाल।  मप्र शिखर खेल अलंकरण समारोह में सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश ने विगत दो दशकों में खेल के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मप्र में बनी खेल अकादमियां देश में सबसे बेहतर हैं। यहां उत्कृष्ट गुणवत्ता की खेल अधो-संरचना है। यहां का शूटिंग रेंज बहुत खूबसूरत है, 30 एकड़ में तैयार हॉर्स रेस सेंटर उम्दा है। जब किसी अन्य देश में हमारे खिलाड़ी पदक लेते हैं, तो हमारा राष्ट्र ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्रगान होता है। इससे देश का गौरव बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को पहली बार चेस ओलिंपियाड के आयोजन का अवसर मिला है, जिसकी रिले टार्च उन्होंने लांच की। देश को पहली बार थॉमस कप में वर्ष 2022 में गोल्ड मेडल मिला है। देश में एक हजार खेलो इंडिया सेंटर खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश का खेल बजट 4 करोड़ रुपए से 400 करोड़ रुपए तक कर दिया है।

खेल अकादमियों का किया अवलोकन

केंद्रीय खेल अनुराग ठाकुर ने सोमवार को भोपाल स्थित विभिन्न खेल अकादमियों का अवलोकन और खेलो इण्डिया गेम्स की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बड़े तालाब स्थित म.प्र. वाटर स्पोर्ट्स अकादमी पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं। इसके बाद मंत्री ठाकुर टीटी नगर स्टेडियम पहुँचे। जहाँ उन्होंने एथलेटिक्स ट्रेक देखा और 100 मीटर शूटिंग एरेना पर निशाना लगाया। इसके बाद ठाकुर ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी आॅफ इण्डिया, म.प्र. घुड़सवारी अकादमी और शूटिंग अकादमी का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि म.प्र. शूटिंग अकादमी केवल राज्य का नहीं, बल्कि देश का सबसे खूबसूरत और अत्याधुनिक शूटिंग रेंज कैम्पस है।

प्रदेश के खिलाड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाए मेडल : यशोधरा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 के लोगो (प्रतीक-चिह्न) का अनावरण में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमारे बच्चे सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर से भी मेडल ला रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देने की कोशिश की जा रही है।

इन खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार

पुरस्कृत खिलाड़ियों में वर्ष 2020 का एकलव्य पुरस्कार सुषमा वर्मा को केनोइंग-क्याकिंग और तुषिता सिंह को सॉμट टेनिस में दिया। स्पर्श खरे को वुशु खेल में एकलव्य पुरस्कार 2020 प्रदान किया गया। अर्जुन सिंह को घुड़सवारी खेल के लिए वर्ष 2020 का एकलव्य पुरस्कार दिया गया। सुनील डाबर को एथलेटिक्स में 2020 का एकलव्य पुरस्कार उनकी अनुपस्थिति में पिता जी को प्रदान किया गया। गोरांशी शर्मा (दिव्यांग) को बेडमिंटन में वर्ष 2020 का एकलव्य पुरस्कार दिया गया। राम मिलन यादव को सेलिंग में, अंकित शर्मा को फेंसिंग में, अनुराधा अहिरवार को तीरंदाजी में, पीति रजक को शूटिंग में, शशांक पटेल को ताइक्वांडो में, साधना सेंगर को हॉकी, ध्रुव राज कुर्रे को पावर लिμिटंग में एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण

विक्रम: विश्वजीत सिंह कुशवाह को कैनो स्लॉल्म, सुनिधि चौहान को शूटिंग, निधि नन्हेर को कराटे, परिधि जोशी को घुड़सवारी, मंजू बावेरिया को बॉक्सिंग, एकता यादव को सेलिंग, विवेक सागर प्रसाद को हॉकी, हर्षवर्धन तोमर को बास्केटबॉल, पूजा मालवीय को मलखम्भ, प्राची यादव (दिव्यांग) केनोइन-कयाकिंग खेल के लिए विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विश्वामित्र: वीरेन्द्र कुमार डवास को तैराकी/ पैरा एथेलेटिक्स में तिजपाल सिंह सलारिया को तीरंदाजी, डॉ. हबीब हसन को हॉकी में विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्व. प्रभाष जोशी:11वीरेन्द्र कुमार डवास को तैराकी/ पैरा एथेलेटिक्स में तिजपाल सिंह सलारिया को तीरंदाजी, डॉ. हबीब हसन को हॉकी में विश्वामित्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्व. प्रभाष जोशी: वैष्णवी कहार को मलखम्भ खेल के लिए स्व. प्रभाष जोशी स्मृति खेल पुरस्कार गया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट:अभय छजलानी को मध्यप्रदेश में खेलों के उत्थान के लिये लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।