कमल नाथ, दिग्विजय ने प्रदेश को लूट लिया, इनका नाम लूं तो नहाना पड़ता ह

कमल नाथ, दिग्विजय ने प्रदेश को लूट लिया, इनका नाम लूं तो नहाना पड़ता ह
कमल नाथ, दिग्विजय ने प्रदेश को लूट लिया, इनका नाम लूं तो नहाना पड़ता ह

भोपाल ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को हाटपिपल्या व आगर मालवा में संयुक्त रूप से चुनावी सभाएं लीं। भोपाल से बाहर इन तीनों नेताओं का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। तीनों नेताओं ने कांग्रेस पर हमले किए। सीएम ने दिग्विजय सिंह और कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों का नाम ले लूं, तो नहाना पड़ता है, क्योंकि 15 महीनों में इन्होंने प्रदेश को लूट लिया था। इससे पूर्व तीनों नेता दोपहर में हाटपिपल्या पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के जन्म दिन पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। जोशी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और शिक्षाएं हमें रास्ता दिखा रहे हैं। इस दौरान स्व. जोशी के पुत्र दीपक जोशी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी आदि मौजूद थे। शिवराज ने आरोप लगाया कि 15 महीने में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने वल्लभ भवन को लूट का अड्डा बना दिया था। यहां से तीनों नेता आगर भी पहुंचे और चुनावी सभाएं लीं।

 प्रदेश को बचाने दिया सिंधिया और साथियों ने इस्तीफा: वीडी

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि 15 वर्षों में शिवराज सिंह ने मप्र को विकसित राज्य में शुमार किया था। उस विकसित मप्र को 15 माह में कमल नाथ सरकार ने बर्बाद कर दिया। सिंधिया और उनके साथियों ने मप्र को बचाने व जनता के हितों की रक्षा के लिए इस्तीफा दिया।

 कांग्रेस में काबिलियत की कोई कद्र नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने आगर में कहा कि कांग्रेस में काबिलियत की कद्र नहीं है। यह दूसरे राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में मेरे पूर्व सहयोगी सचिन पायलट को अशोक गहलोत ने दरकिनार कर दिया है।

 मंच पर दिखाई दी गुटबाजी

हाटपिपल्या में मंच पर गुटबाजी दिखी। मंच पर जिले के नेता नदारद रहे। विधायक गायत्री राजे पवार और आशीष शर्मा भी नहीं पहुंचे। उनके कार्यकर्ता भी नदारद रहे।

 उमा भारती से सिंधिया ने लिया आशीर्वाद, बोलेअब कांग्रेस को जवाब देने मैदान में आ गया हू 

भोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया हाट पिपल्या जाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देने के लिए मैदान में आ गया हूं। सिंधिया सुबह दिल्ली से स्टेट हैंगर पहुंचे थे। वहां से सीधे उमा के बंगले पर पहुंचे। दोनों में 20 मिनट ग्वालियर क्षेत्र की 16 सीटों पर चर्चा हुई। उमा भाजपा की बड़ी नेता होने के साथ ही लोधी समाज की नेता हैं। लोधी वोटों को साधने सिंधिया और उमा की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इसे प्रदेश की राजनीति में सिंधिया के सर्वमान्य नेता बनने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

 जीत के लिए दिया है प्रचंड आशीर्वाद 

उमा भारती उमा भारती ने कहा कि उन्होंने सिंधिया को जीत के लिए प्रचंड आशीर्वाद दिया है। भारती के निवास पर मंत्र उच्चारण के साथ सिंधिया का स्वागत किया गया। उमा भारती ने कहा कि सिंधिया से उनके पहले से ही रिश्ते हैं। राजमाता सिंधिया से उनके अच्छे रिश्ते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चाहे कांग्रेस या फिर बीजेपी की सरकार रही हो, ज्योतिरादित्य सिंधिया से ह मेशा मेरा संपर्क रहा है।