US : डाक कर्मी ने 14 करोड़ रु. के चेक चुराए

फंड के नुकसान में संलिप्तता के कारण आॅफ ड्यटी पर भेजा गया

US : डाक कर्मी ने 14 करोड़ रु. के चेक चुराए

वाशिंगटन। अमेरिका में डाक सेवा के एक कर्मचारी ने अमेरिकी मेल से 14 करोड़ रु. से अधिक के चेक चुराकर अपने बैंक खातों में जमा कर दिए। हचिकोसेला खोस मुचिम्बा ने 16 फरवरी, 2020 को फ्रेंडशिप पोस्ट आॅफिस स्टेशन पर एक मेल वाहक के रूप में काम करना शुरू किया था। 31 जनवरी, 2021 तक उसने यही काम किया। सिविल कोर्ट के आदेशानुसार, एक बैंक खाते से 4 लाख डॉलर से अधिक यानी 3,30,98,160 रु. जब्त किए गए हैं। यह खाता मुचिम्बा का बताया जा रहा है। शख्स ने धोखाधड़ी से 14 करोड़ से अधिक राशि जमा की।

मोबाइल ऐप से दिया अंजाम:

मुचिम्बा ने अमेरिकी ट्रेजरी से चेक में बदलाव किया और उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से बैंक खातों में जमा करने से पहले अपना नाम और पता जोड़ा। बाद में अपने बैंक खातों में जमा करवा दिया। 29 मार्च को एक तलाशी वारंट जारी किए जाने के बाद, कानून प्रवर्तन ने ओल्नी, मैरीलैंड बैंक खाते में 3,30,98,160 रुपए से अधिक की जमा राशि की रसीदें भी बरामद कीं। वहीं, मेल और फंड के नुकसान में उसकी कथित संलिप्तता के कारण आॅफ-ड्यूटी (बिना वेतन) पर भेज दिया था।

एक ग्राहक ने बदले हुए चेक को देखा तब पता चला

3 जनवरी को एक डाक ग्राहक ने जांचकर्ताओं को 11 लाख रु. से अधिक के अमेरिकी ट्रेजरी चेक की एक प्रति दी। इस पर हचिकोसेला खोसे मुचिम्बा के आदेश पर भुगतान लिखा गया था। असल में यह चेक ग्राहक के खाते में जमा होने थे, लेकिन कभी नहीं डाले गए। जबकि, पिछले साल 7 सिंतबर में चेक दूसरे खाते में जमा किया गया था। अभियोजकों का तर्क है कि मुचिम्बा पर शक तब हुआ, जब एक ग्राहक ने बदले हुए चेक पर नाम देखा। दरअसल, यह वहीं नाम और पता था, जो पिछले दिसंबर में मुचिम्बा द्वारा निवासियों को प्रदान किए गए अवकाश कार्ड से मेल खाता था। मामला सामने आने पर उसकी जांच की गई।