वियतनाम : जनता के लिए खुला दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल

वियतनाम : जनता के लिए खुला दुनिया का सबसे लंबा कांच का पुल

हनोई। ऊंचाई का लुत्फ उठाने के दीवाने पर्यटकों को अब अपना शौक पूरा करने के लिए एक नया ठिकाना मिल गया है। वियतनाम में शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे कांच से बने पुल को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस ब्रिज का μलोर कांच का है और ये एक जंगल के ऊपर बना है। इस ब्रिज का नाम है बैक लॉन्ग ब्रिज जिसका अंग्रेजी में अर्थ होता है व्हाइट ड्रैगन। ब्रिज का निर्माण करने वाले लोगों का दावा है कि ये दुनिया सबसे लंबा कांच से बना ब्रिज है। मगर अभी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। ब्रिज की μलोर फ्रेंच निर्माताओं द्वारा बनाए गए खास तरह के टेंपर्ड ग्लास से बनी है, जो इतनी मजबूत है कि इस कांच के ब्रिज पर एक बार में 450 लोग चल सकते हैं। ग्लास μलोर होने के कारण पर्यटकों को ब्रिज के आसपास की खूबसूरती काफी आसानी से दिख सकती है। हालांकि, इसपर चलने वाले लोग कई बार इतना डर जाते हैं कि नीचे देखने की भी हिम्मत नहीं करते हैं। वहीं प्रशासन को उम्मीद है कि नए ब्रिज से पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

दुनिया में और भी हैं कांच से बने ब्रिज

चीन के गुआंगडॉन्ग में 526 मीटर लंबा एक ग्लास बॉटम ब्रिज है। इसके अलावा 1600 फीट का एक ग्लास बॉटम ब्रिज पिछले साल पुर्तगाल में भी खुला था।