कोरोना से जंग जीतकर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज, 7 दिन रहेंगे होम क्वारेंटाइन

कोरोना से जंग जीतकर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज, 7 दिन रहेंगे होम क्वारेंटाइन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बुधवार को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद चिरायु अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें 7 दिन होम क्वारेंटाइन रहने की सलाह दी है। 25 जुलाई को कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सीएम ने जनता से अपील की कि इस बीमारी के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर को बताएं, जांच कराएं। इस बीमारी को छुपाएं नहीं। मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिग रखें। इधर, इसी अस्पताल में भर्ती सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया और सीएस कार्यालय के उपसचिव अरविंद दुबे भी डिस्चार्ज हो गए। 500 वर्षों के सबसे बड़े नेता बने मोदी: सीएम ने कहा कि पीएम ने अयोध्या में राममंदिर का शिलान्यास किया। 500 साल पहले शुरू हुआ महायज्ञ आज खत्म हो रहा है।

कार्तिकेय ने कहा : वेलकम होम टाइगर

शिवराज सिंह चौहान के घर पहुंचने पर उनके बेटे कार्तिकेय ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा कि अयोध्या में लौटे भगवान राम और रावण रूपी कोरोना को हराकर घर लौटे प्रदेश के लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, आपका स्वागत है पिताजी। वेलकम होम टाइगर। इधर, साधना सिंह चौहान ने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया।