बर्मिंघम में शुरू हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स, प्रतियोगिताएं आज से होंगी

बर्मिंघम में शुरू हुआ कॉमनवेल्थ गेम्स, प्रतियोगिताएं आज से होंगी

बर्मिंघम। बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ खेलों में भारत की स्टार बैंडमिंटन खिलाड़ी और ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय टीम के ध्वजवाहक रहीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में 280 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले 72 देशों के सभी 6,500 खिलाड़ी और टीम अधिकारी गुरुवार को ही पहुंच गए थे। ओलिंपिक के बाद खेल जगत की दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता माने जाने वाले राष्ट्रमंडल खेल गुरुवार को एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। प्रतियोगिताए आज (शुक्रवार) से शुरू होंगी।

मैं राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके। पूरा देश आपके लिए जय जयकार कर रहा है। गुडलक, टीम इंडिया! -द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के अवसर पर भारतीय दल को शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और अपने शानदार खेल से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री