इन बिल्लियों की चुलबुली अदाओं, खूबसूरत आंखों का हर कोई दीवाना

इन बिल्लियों की चुलबुली अदाओं, खूबसूरत आंखों का हर कोई दीवाना

बिल्ली की सुनने और सूंघने की शक्ति तेज है और यह कम रोशनी, यहां तक की रात में भी देख सकती हैं। लगभग 9500 वर्षों से बिल्ली मनुष्य के साथी के रूप में है। प्राकृतिक रूप से इनका जीवनकाल लगभग 15 वर्षों का होता है। वर्ल्ड कैट डे(8 अगस्त) के मौके पर शहर में कैट लवर्स के पास कुछ पैट शो विनर्स बिल्लियां है, जिनकी जानकारी आईएम भोपाल के पाठकों को दे रहे हैं। यह बिल्लियां आम कैट्स की तरह रुटीन फूड या दूध-रोटी नहीं खाती बल्कि इसके लिए स्पेशल फूड आता है, जिससे इनकी सेहत अच्छी रहती है।

बंगाल कैट

भारत में काफी पसंद की जा रही हैं। इनकी कीमत 1.50 लाख रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक होती है। यह लेपर्ड जैसी नजर आती हैं। इसके डीएनए में कुछ गुण जंगली बिल्लियों वाले भी हैं। इसे जंगली और पालतू बिल्लियों की क्रॉस ब्रीडिंग से तैयार किया गया था इसलिए यह थोड़ा एग्रेसिव भी होती है।

क्या खाती हैं : जैसी की यह थो़ड़ी वाइल्ड है और इसका भोजन रॉ मीट है। यह रूम टेम्परेचर पर रहना पसंद करती हैं।

क्लासिक लॉन्ग हेयर कैट

इस बिल्ली का जैसा नाम है क्लासिक लॉन्ग हेयर कैट यह वैसी ही नजर आती है। यह 10 से 12 हजार रुपए की कीमत में आती हैं। बहुत सॉफ्ट और लंबे सफेद बालों वाली बिल्ली है। इसकी आंखें नीले रंग की है और यह बड़ी आसानी से दूसरों से घुल-मिल जाती है। यह सॉफ्ट, सिल्की और ग्लासी लुक में होती है। शरीर के अनुपात में इसके पैर छोटे होते हैं।

क्या खाती हैं : यह कैट रॉयल केनिन खाती है जो कि प्रीमियम क्वालिटी फूड है, यह रूम टेम्प्रेचर पर रह सकती है।

पर्शियन बिल्ली

यह एलिगेंट कैट है जो कि अपने घर में कई लोग इसकी खूबसूरती की वजह से इसे रखना पसंद करते हैं। यह 40 से 50 हजार रुपए कीमत में आती हैं। फरदार यह बिल्ली ईरान की ब्रीड है। यह बाय कलर या व्हाइट कलर में आती हैं। यह अपनी अपीरियंस के कारण विश्व में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बिल्लियों में से एक है। यह बहुत शांति के साथ रहना पसंद करती हैं।

क्या खाती हैं

यह प्रीमियम क्वालिटी कैट फूड ऱॉयल केनिन खाती हैं। इसे एसी और कूलर में रहती हैं।