देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया आईपीएल

देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया आईपीएल

नई दिल्ली। गूगल ने इस साल में अपनी सर्च हिस्ट्री को लेकर रिपोर्ट जारी कर दी है। गूगल सर्च में इस साल सबसे ऊपर आईपीएल रहा है। इस वर्ष सर्वाधिक लोगों ने आईपीएल को सर्च किया है। इसके साथ ही गूगल पर आईपीएल के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा कोविन और फीफा विश्वकप को सर्च किया है। इसके अलावा लोगों ने अग्निपथ स्कीम के बारे में जमकर सर्च किया है। साथ ही लोगों ने भारत में नाटो, एनएफटी और पीएफआई को सर्च किया है।

गूगल सर्च में ‘पनीर पसंदा’ छा गया

इस साल विश्व स्तर पर 'वर्डल' टॉप ट्रेंडिंग सर्च शब्द रहा। वहीं भारत बनाम इंग्लैंड मैच, यूक्रेन, क्वीन एलिजाबेथ और भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका को लेकर भी खूब सर्च हुए। व्यंजनों या रेसिपी की श्रेणी में 'पनीर पसंदा' वैश्विक और भारत में भी ज्यादा सर्च किया गया।

भारत में आईपीएल टॉप सर्च : इस साल भारत में गूगल पर ट्रेंडिंग सर्च में इंडियन प्रीमियर लीग शीर्ष पर रहा। इसके बाद कोविन, फीफा विश्व कप, एशिया कप और पुरुषों का कउउ ळ20 विश्व कप पांचवें स्थान पर रहा। इस साल टी20 विश्व कप, एशिया कप और फीफा विश्व कप भी सर्च किया गया। वहीं महिला क्रिकेट विश्व कप भी खेल आयोजनों के लिए ट्रेंडिंग खोजों पर टॉप-10 में शामिल रहा।

भारत में अग्निपथ स्कीम को लेकर भी हुआ खूब सर्च

How to सेक्शन में वैक्सीनेशन प्रमाण डाउनलोड 'कैसे करें' सबसे ज्यादा खोजा गया। पीटीआरसी चालान कैसे डाउनलोड करें (प्रोफेशनल टैक्स रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट), वर्डल कैसे खेलते हैं, समेत अग्निपथ योजना को भी खोजा गया।

नुपूर शर्मा के साथ राष्ट्रपति मुर्मु को भी खोजा गया

जानेमाने चेहरों के सेक्शन में भाजपा से निष्कासित नूपुर शर्मा का नाम शीर्ष पर रहा। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक, जॉनी डेप को भी गूगल पर खूब सर्च किया गया।