केंद्र ने कंगना को दी वाई कैटेगरी सिक्योरिटी

केंद्र ने कंगना को दी वाई कैटेगरी सिक्योरिटी

नई दिल्ली। कंगना रनौत को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मंजूरी दे दी है। कंगना पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र की उद्धव सरकार और शिवसेना के निशाने पर थीं। कंगना ने मुंबई की तुलना पाक के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा था कि कंगना को मुंबई आने का कोई हक नहीं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कंगना को हरामखोर तक कह दिया था। इसके बाद कंगना ने 9 सितंबर को मुंबई आने का ऐलान किया था। अब वह सुरक्षा घेरे में मुंबई पहुंचेंगी। उधर, सिक्योरिटी कवर देने के बाद बीएमसी ने उनके दफ्तर पर छापेमारी की। कंगना ने इसकी जानकारी दी।

भारत की बेटी के वचनों का मान रख लिया

ये प्रमाण है कि अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद ।
- कंगना का ट्वीट

कंगना ने कहा था - मुंबई आने से रोक सको तो रोक लो

कंगना ने 9 सितंबर को मुंबई आने की बात कही थी और चुनौती दी कि रोक सको तो रोक ले। जवाब में राउत ने कहा था, महाराष्ट्र में सारी पार्टी हैं। हम सब मिलकर तय करेंगे। एक न्यूज चैनल ने जब राउत से पूछा कि क्या? कोई कानूनी कदम उठाएंगे, तो उन्होंने कहा क्या? होता है कानून। उस लड़की ने जो किया, वह कानून का सम्मान है क्या? आप क्या? उस हरामखोर लड़की की वकालत कर रहे हो। इस बयान के बाद से संजय राउत ट्विटर पर लगातार ट्रोलहो रहे हैं।

 शिल्पा शिंदे बोलीं- औरत ही औरत की दुश्मन

सी बीच टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ महिलाएं कंगना के पोस्टर पर चप्पल मार रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा-‘औरत ही औरत की दुश्मन। इन औरतों को कितने
पैसे मिले होंगे यह शर्मनाक काम करने के लिए? घर में यही औरतें अपने पति से मार खाती होंगी, उसी का फ्रस्ट्रेशन इस पोस्टर पर निकाल रही हैं।’