दिल्ली में बना ‘आप’ का मेयर जबलपुर के कार्यकर्ताओं में जश्न

दिल्ली में बना ‘आप’ का मेयर जबलपुर के कार्यकर्ताओं में जश्न

जबलपुर। दिल्ली में आम आदमी पार्टी का महापौर बनने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. मुकेश जयसवाल की उपस्थिति में जबलपुर इकाई के द्वारा मालवीय चौक पर मिष्ठान्न वितरण कर जश्न मनाया। डॉ. जायसवाल ने कहा देश की जनता के सामने गुंडों का चेहरा सामने गया जहां भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भी 80 दिनों तक दिल्ली में महापौर नहीं बनने दिया।

उन्होंने कहा खरीद-फरोख्त की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में मुंह की खानी पड़ी। आम आदमी पार्टी घोषित महापौर की उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने देश के सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और उच्च न्यायालय से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को जोरदार तमाचा पड़ा। मनोनीत पार्षदों को मतदान करने का कोई अधिकार नहीं है। डॉ. जायसवाल ने कहा भाजपा सत्ता के लालच में किस हद तक गिर गई दिल्ली नगर निगम चुनाव में सत्ता पाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाते हुए नगर निगम सदन में खुली गुंडागर्दी की। आम आदमी पार्टी देश के सर्वोच्च न्यायालय के आभार प्रकट करते है आज दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार महापौर मिल गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर मनोहर लाल जाटव, पूर्व जिला सचिव अख्तर शाह, गुरप्रीत लेनी, देवेंद्र जायसवाल, जोली, राजू विश्वकर्मा, प्रवीण परसाई, आबिद मंसूरी, दिनकर शुक्ला, वसीम खान, धर्मदास आचार्या उपस्थित रहे।