कर्नाटक चुनाव : मतदान संपन्न, अब नतीजे का इंतजार

कर्नाटक चुनाव : मतदान संपन्न, अब नतीजे का इंतजार

नई दिल्ली। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए गुरुवार को मतदान संपन्न हो गया। शाम 6:00 बजे तक कुल 68.23 प्रतिशत मतदान हुआ। रामनगर में सर्वाधिक 78.22 प्रतिशत, जबकि बृहद बेंगलुरू महानगर पालिका क्षेत्र में सबसे कम 48.63 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। मतदान के दौरान तीन जगह हिंसक घटनाएं भी हुई। चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। 2018 के चुनाव में 72 फीसदी मतदान हुआ था। शाम 6:00 बजे के बाद एग्जिट पोल भी जारी हो गए, जिसमें फिर त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पांच एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिनमें कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया है। वहीं, दो एग्जिट पोल में भाजपा की सत्ता वापसी की उम्मीद जताई गई है। बाकी में कोई भी दल इनके आसपास नहीं दिखाई दे रहा है।