अप्रैल में होगा खुशी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू

अप्रैल में होगा खुशी कपूर का बॉलीवुड डेब्यू

बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। खुशी कपूर अपनी फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू करने जा रही हैं। उनके पिता बोनी कपूर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपको जल्द ही इस बारे में और जानकारियां मिलेंगी। हाल ही में चर्चा हो रही थी कि खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा के साथ डेब्यू करेंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म जोया अख्तर बना रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी डेब्यू कर सकती हैं।