अमरनाथ गुफा में एलजी ने की प्रथम पूजा, खुद 61 के हैं, पर 55 से ऊपर वालों पर है रोक

अमरनाथ गुफा में एलजी ने की प्रथम पूजा, खुद 61 के हैं, पर 55 से ऊपर वालों पर है रोक

जम्मू। कोरोना संकटकाल में अमरनाथ यात्रा संपन्न करवाने को चल रहे द्वंद्व के बीच उप राज्यपाल गिरीश चन्द्र मुर्मू ने सपरिवार अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा संपन्न की है। इसके साथ ही रविवार को व्यास पूर्णिमा पर यात्रा की प्रतीक छड़ी मुबारक श्रीनगर से पहलागम के लिए रवाना हुई, जहां लिद्दर दरिया के किनारे गौरी शंकर मंदिर में उसकी पूजा की गई। इतना जरूर था कि कोरोना के कारण इस बार 55 साल से अधिक आयु वालों पर यात्रा में शिरकत करने पर प्रतिबंध लागू किया गया है जबकि सच्चाई यह थी कि उप राज्यपाल खुद 61 साल के हैं। इस पर खूब चर्चा हो रही है।

21 जुलाई से होगी अमरनाथ यात्रा

कोरोना के मद्देनजर 21 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में इस बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साधु-संतों के अलावा 55 साल से कम उम्र के श्रद्धालुओं को ही यात्रा की इजाजत दी गई है। बच्चे और बुजुर्ग इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर सकेंगे।