मांझी ने कहा, मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं

मांझी ने कहा, मैं राम को नहीं मानता, राम कोई भगवान नहीं

पटना। बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राम कोई भगवान नहीं हैं। वह रामायण लिखने वाले वाल्मीकि और तुलसीदास को मानते हैं, पर राम को नहीं जानते। उन्होंने कहा कि राम तो तुलसीदास और बाल्मीकि रामायण के पात्र थे। मांझी ने कहा कि पूजा-पाठ करने से कोई बड़ा नहीं होता। अनुसूचित जाति के लोगों को पूजा पाठ बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा,जो ब्राह्मण मांस और शराब पीते हैं, झूठ बोलते हैं। ऐसे ब्राह्मणों से पूजा नहीं करनी चाहिए।

भाजपा-कांग्रेस के निशाने पर आए जीतनराम मांझी

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा, मांझी गरीबों की राजनीति करके आगे आए हैं, इसलिए उन्हें नहीं राम का महत्व नहीं पता। वहीं भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा, जो राम को काल्पनिक बताने का दुस्साहस कर रहे हैं, वे आदि कवि वाल्मीकि, उनके आश्रम में पले सीता पुत्र लव-कुश, निषादराज केवट व शबरी को भी नकारने की कोशिश कर रहे हैं।