1166 करोड़ में बिकी पिकासो की पेंटिंग

1166 करोड़ में बिकी पिकासो की पेंटिंग

मैड्रिड। पिकासो दुनिया की चित्रकारी जगत के इतिहास में सबसे महान चित्रकार हुए हैं। स्पेन के इस महान चित्रकार पाब्लो पिकासो की सबसे बेहतरीन कृतियों में से एक पेंटिंग करीब 14 करोड़ डॉलर (1166 करोड़ रुपए) में बिकी है। अमेरिकी आॅक्शन कंपनी सोथबी के मुताबिक यह पेंटिंग 1932 की मशहूर पेंटिंग ‘वुमन विद अ वॉच’ है। यह पिकासो की किसी पेंटिंग के लिए चुकाई गई दूसरी सबसे ऊंची कीमत है। इस पेंटिंग में पिकासो की प्रेमिका को दिखाया गया है। वह फ्रांस की मॉडल थी, जिनका नाम ‘मरी तेरेस वेल्टर’ था।