रिलायंस ज्वेल्स ने अपनी 16वीं वर्षगांठ पर लॉन्च किया आभार कलेक्शन 2023

रिलायंस ज्वेल्स ने अपनी 16वीं वर्षगांठ पर लॉन्च किया आभार कलेक्शन 2023

भोपाल। रिलायंस ज्वेल्स ने अपनी 16वीं वर्षगांठ पर आभार कलेक्शन 2023 लॉन्च किया है। इस कलेक्शन को ग्राहकों की पसंद के अनुरूप कई तरह के स्टाइलिंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है, जिसमें बेहद सादगी भरे लुक वाले गहनों से लेकर भव्य तरीके से आयोजित होने वाले समारोहों के लिए जबरदस्त स्टाइल वाले आभूषण शामिल हैं। यह कलेक्शन पूरे भारत में मौजूद ब्रांड के सभी शोरूम और शॉप-इन-शॉप्स पर उपलब्ध होगा। सुनील नायक, सीईओ,रिलायंस ज्वेल्स ने बताया कि इस कलेक्शन में स्टड्स, सुई-धागा, जे-हप्स, डैंगलर्स और फ्रंट एंड बैक जैसे कई तरह के स्टाइल के साथ सोने और हीरे, दोनों में इयररिंग के डिजाइन की एक बड़ी रेंज मौजूद हैं। इस कलेक्शन के सभी आभूषण हर उम्र की महिलाओं के शृंगार के लिए आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि एक्सक्लूसिव इयररिंग्स के आभार कलेक्शन काफी मायने रखते हैं, क्योंकि यह ग्राहकों के साथ हमारे गहरे और मधुर संबंधों को दर्शाता है। इस कलेक्शन के प्रत्येक इयररिंग का डिजाइन काफी सोचस मझकर तैयार किया गया है, जो बड़ी बारीकी से आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और अनोखेपन को बखूबी उजागर करता है। सुनील नायक ने बताया कि आभार कलेक्शन 2023 का कैंपेन 31 अगस्त तक है। रिलायंस ज्वेल्स इस अवधि के दौरान सोने के गहनों के मेकिंग चार्जेस तथा हीरे के गहनों के मूल्य पर 25% तक की छूट दे रहा है।