लक्षण उभरने से पहले ही कोरोना का पता लगा लेगी स्मार्टवॉच

लक्षण उभरने से पहले ही कोरोना का पता लगा लेगी स्मार्टवॉच

लंदन। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि स्मार्टवॉच की मदद से कोरोना वायरस के लक्षण दिखने से पहले ही उसका पता लगाया जा सकता है। इसके लिए फिटबिट (एक स्मार्टवॉच) पहनने वाले करीब एक हजार लोगों पर अध्ययन किया जा रहा है, ताकि स्मार्टवॉच से कोरोना का सटीक तरीके से पता लगाया जा सके। दरअसल, लंदन के किंग्स कॉलेज के वैज्ञानिकों का मानना है कि हृदयगति, शारीरिक गतिविधियों और सोने के तरीकों में बदलाव कोरोना के मामलों की संभावना को बढ़ा सकते हैं। इन बदलावों को वियरेबल स्मार्टवॉच के जरिये ट्रैक करके बुखार, खांसी आदि जैसे लक्षण उभरने से पहले ही संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों ने मास साइंस नाम का एक मुत एप इस्तेमाल किया है। इस एप को स्मार्टवॉच से कनेक्ट किया जाता है।