महाशिवरात्रि पर देश के एकमात्र डमरू दल की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल

महाशिवरात्रि पर देश के एकमात्र डमरू दल की प्रस्तुति से भक्तिमय हुआ माहौल

भोपाल। महाशिवरात्रि पर देश का एकमात्र डमरू दल ने भोपाल में भव्य पुष्पक विमान यात्रा और चल समारोह निकाला। यात्रा कμर्यू वाली माता मंदिर से शुरू हुई। इसमें 150 से ज्यादा सदस्य पारंपरिक वेशभूषा में कीर्तन करते हुए चले। चल समारोह में अयोध्या से आया भगवान श्री राम का पुष्पक विमान भी शामिल किया गया। इस विमान को भोपाल से बनाकर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भेजा गया था। समिति द्वारा एक शंख दल भी बनाया गया है। यह पूरी तरह महिलाओं का है। इसमें करीब 30 महिलाएं शामिल हैं। ज्ञात हो कि भोपाल का डमरू दल देश का अपनी तरह का अनोखा दल है। इसने अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी प्रस्तुति दी थी।

कार्यक्रम से पहले दल के सदस्य एक हμता रोजाना प्रैक्टिस करते हैं। इस दौरान वह ढोल और डमरू ज्यादा शंकर बजाते हैं। समिति में सभी सदस्यों की उम्र 21 से 38 साल है। - अर्जुन सोनी, अध्यक्ष बटेश्वर कीर्तन समिति