दुर्लभ खगोलीय घटना : आज रात 8 ग्रह एक साथ देखने का अवसर 

दुर्लभ खगोलीय घटना : आज रात 8 ग्रह एक साथ देखने का अवसर 

भोपाल। गुरु और शनि पूर्व दिशा में दिख रहे हैं, सुबह सूर्योदय से पहले बुध ग्रह भी दिखने लगेगा  शनिवार रात में सौर मंडल के 8 ग्रह एक साथ देखने का सुनहरा अवसर है। 7.30 बजे से गुरु और शनि दिखना शुरू हो गए हैं। ये ग्रह करीब 4.30 बजे उदय हो जाते हैं, लेकिन उस समय सूर्य की वजह से दिखाई नहीं देते हैं। अब सूर्यास्त के बाद अंधेरा होते ही गुरु और शनि दिखने लगे हैं। ये ग्रह पूर्व दिशा में दिख रहे हैं। आज ही की रात चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र और नेप्च्यून-यूरेनस भी दिखेंगे। ये ग्रह टेलिस्कोप और किसी एक्सपर्ट की मदद से आसानी से देख सकते हैं। भोपाल में रहने वाली विज्ञान प्रसारक और इस क्षेत्र में नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू ने बताया कि ये एक दुर्लभ खगोलीय घटना है। आज रात 360 डिग्री में चक्कर लगाने वाले ये ग्रह पृथ्वी की ठीक सामने हैं। गुरु और शनि के बाद रात 9 बजे नेप्च्यून को देख सकते हैं। लाल ग्रह मंगल रात 11 बजे से दिखने लगेगा। मध्यरात्रि 12 बजे यूरेनस और रात 3 बजे के बाद सबसे चमकीला ग्रह शुक्र पूर्व दिशा दिखेगा। सूर्योदय से कुछ मिनट पहले करीब 5 बजे सौर परिवार का पहला ग्रह बुध दिखने लगेगा। इन ग्रहों के साथ ही चंद्र रात 10 बजे के बाद दिखेगा।