सिंधिया, सोलंकी और दिग्विजय समेत 45 नए राज्यसभा सदस्यों ने ली पद की शपथ

सिंधिया, सोलंकी और दिग्विजय समेत 45 नए राज्यसभा सदस्यों ने ली पद की शपथ

नई दिल्ली/भोपाल। कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा से सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह समेत 45 सदस्यों ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। इनमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। शपथ ग्रहण से पहले सिंधिया कांग्रेस के कुछ सदस्यों से बात करते भी नजर आए।

उप सभापति ने कहा जिस पेन से साइन कर रहे हैं, साथ ले जाएं

शपथ ग्रहण के दौरान सदस्यों को किसी से हाथ नहीं मिलाने और आसन के पास नहीं जाने की सलाह दी गई। सामान्य तौर पर शपथ ग्रहण के बाद सदस्य सभापति के पास जाकर उन्हें प्रणाम करते हैं और सदन के नेता तथा अपने संसदीय दल के नेता से मिलते हैं। हर सदस्य को कहा गया कि यदि आप अपना पेन नहीं लाए हैं तो हस्ताक्षर कर पेन साथ ले जाएं।