1314 किसानों के खाते में 44 लाख 22 हजार की बीमा राशि हस्तांतरित

1314 किसानों के खाते में 44 लाख 22 हजार की बीमा राशि हस्तांतरित

जबलपुर । गरीब कल्याण सप्ताह कार्यक्रम की श्रृंखला में तीसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2019 की दावा राशि का वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व विधायक अजय विश्नोई ने की। इस दौरान श्री विश्नोई ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावा राशि वितरण का प्रमाण पत्र प्रदान कर कहा कि फसल बीमा के संबंध में किसानों को जानकारी हो। इसलिए सहायक कृषि विस्तार अधिकारी किसानों को जागरूक करें, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताएं। फसल बीमा राशि खाते में हस्तांरित होते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के संयुक्त संचालक केएस नेताम व उप संचालक एसके निगम सहित किसान उपस्थित थे। कृषि उपसंचालक ने बताया कि वर्ष खरीफ 2018 में हुई फसल क्षति के विरुद्ध जिले के 907 किसानों को 84 लाख 93 हजार एवं रबी वर्ष 2018-19 में 331 किसानों को 14 लाख 73 हजार रुपए की दावा राशि प्राप्त हुई है। जिसका समायोजन संबंधित किसानों के खाते में किया जा चुका है। विगत वर्ष 2019 के जिले में 1 हजार 314 किसानों को 44 लाख 22 हजार रुपए की फसल बीमा दावा राशि का आज मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। इस वर्ष इस वर्ष खरीफ 20-20 में जबलपुर जिले के 30 हजार 508 किसानों मे से 39 हजार 987 ऋणी एवं 521 अऋणी किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है।

संभाग के 3 लाख 56 हजार 410 बीमित किसानों को राशि मिली

प्रदेश के 22 लाख किसानों को चार हजार 688 करोड रुपए की बीमा दावा राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रधानमंत्री फसल बीमा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया था। जिले में जिला मुख्यालय, विकासखंड मुख्यालय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम प्रसारण की व्यवस्था की जा कर किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया था। संयुक्त संचालक श्री नेताम ने जानकारी दी कि वर्ष 2019 में खरीफ फसल में संभाग के 3 लाख 56 हजार 410 बीमित किसानों को अनंतिम दावा राशि 7474.04 लाख प्राप्त हुई है।