करण जौहर की पार्टी में शामिल 55 लोग हुए कोरोना संक्रमित

करण जौहर की पार्टी में शामिल 55 लोग हुए कोरोना संक्रमित

मुंबई। फिल्म निर्देशक करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शामिल करीब 50 से 55 मेहमान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। पार्टी का आयोजन मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियो में किया गया था। इसमें ऋतिक रोशन, शाहरुख खान,कटरीना कैफ, कियारा आडवाणी, जान्हवी कपूर, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर खान जैसी कई बी-टाउन हस्तियां शामिल हुई थीं। इससे पहले, पार्टी में शामिल शाहरूख खान, कैटरिना कैफ और आदित्य रॉय कपूर कोविड संक्रमित पाए गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी में शामिल करीब 50- 55 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। जानकारी के अनुसार, कई अन्य लोगों ने भी इसके लक्षण महसूस किए हैं, लेकिन कई लोग इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं। अभिनेता कार्तिक आर्यन भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि वे पार्टी में शामिल नहीं हुए थे।