कर्मचारियों को 5 साल की फोर्स लीव पर भेजेगी एअर इंडिया

कर्मचारियों को 5 साल की फोर्स लीव पर भेजेगी एअर इंडिया

नई दिल्ली। एअर इंडिया ने परफॉर्मेंस, हेल्थ और जरूरत के आधार पर कर्मचारियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन्हें 5 साल तक के लिए बिना वेतन अनिवार्य अवकाश पर भेजा जाएगा। कंपनी के एक आदेश के मुताबिक निदेशक मंडल ने एअर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव बंसल को कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजने के लिए अधिकृत किया है। यह अवधि 5 साल तक बढ़ाई जा सकती है। ‘ऐसे कर्मचारियों के नामों को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की आवश्यक मंजूरी के लिए मुख्यालय में महाप्रबंधक (कार्मिक) को फॉरवर्ड किया जाना चाहिए। दो दिन पहले ही एअर इंडिया ने कॉन्ट्रैक्ट बेस पर रखे गए 200 केबिन क्रू को हटाया था।