भाजपा की लड़ाई कांग्रेस से नहीं, देश तोड़ने वाले व सनातन समाप्ति की कोशिश करने वालों से है: तोमर

केन्द्रीय मंत्री ने भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर का किया शुभारंभ

भाजपा की लड़ाई कांग्रेस से नहीं, देश तोड़ने वाले व सनातन समाप्ति की कोशिश करने वालों से है: तोमर

ग्वालियर। भाजपा की लड़ाई कांग्रेस पार्टी से नहीं, बल्कि देश तोड़ने वाली मनोवृत्तियों के अलावा सनातन को समाप्त करने वाली मानसिकता वालों से है। यह मीडिया सेंटर भाजपा की जीत प्रशस्त करने का सशक्त माध्यम बनेगा और प्रदेश में भाजपा के पूर्ण बहुमत वाली सरकार दिखाई देगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। मंगलवार को होटल एंबियंस में भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने किया। साथ ही चर्चा में कहा कि दुर्गा नवमी के दिन जब सारा देश उपवास खोलकर कन्या पूजन व भोज करवा रहा था, तब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने इसे नौटंकी बताया है, इससे कांग्रेस की मानसिकता का पता चलता है, तथाकथित कांग्रेस मुखौटे के रूप में इस्तेमाल हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में हर क्षेत्र में विकास ही विकास हुआ है। विकास की यह रμतार आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि 2003 से पहले प्रदेश व 2014 से पहले देश में कांग्रेस की सरकारें थीं, लेकिन दोनों सरकारों के कार्यकाल की उपलब्धि शून्य है और इनकी सरकारों के कार्यकाल में अराजकता, भ्रष्टाचार का बोलबाला था। साथ ही उन्होंने सारी मर्यादाएं तोड़ दी थीं और कांग्रेस अब भी झूठे वादे कर अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात नहीं कर रही है। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा पैदा किए गए गैर बराबरी के दर्ज को पूरी तरह समाप्त करने का काम कर रही है। जिसके बाद भारत अब उबरने लगा है और करोड़ों लोग योजनाओं का लाभ लेकर समानता का अहसास कर रहे हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, सांसद विवेक शेजवलकर, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह , नारायण सिंह कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता बृजगोपाल लोया उपस्थित रहे।